सदर विधायक भूपेश चौबे ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर चुर्क मार्ग पर बस सेवा की शुरुआत की। राबर्ट्सगंज से चुर्क बस में सफर करके चुर्क पहुंचे। नगर पंचायत चुर्क की अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में वहां के नागरिकों ने विधायक का स्वागत किया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोग चुर्क से बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। इसे ध्यान में रखते हुए इस रूट पर बस का संचालन शुरू कराया गया है। उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों से कहा कि किसी भी हाल में यह बस सेवा ठप नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, आशीष केसरी, विकास मिश्रा, अजय पांडेय, विमलेश पटेल, संजीव श्रीवास्तव, परिवहन विभाग के एसएम संतोष कुमार, एआरएम एके सिंह, महेंद्र पांडेय, अरुण सिंह, दीपचंद, नंदलाल गुप्ता, इंद्रबहादुर सिंह, सूबेदार सिंह, धीरेंद्र जायसवाल आदि रहे।