महुली। कुपोषण को मात देने के उद्देश्य से लॉक डाउन के दौरान बाल विकास परियोजना दुद्धी की तरफ से रोस्टर के अनुरूप बुधवार से डोर टू डोर पुष्टाहार वितरण शुरू कर दिया गया। क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने ग्राम पंचायत गंड़दरवा में पोषाहार वितरित कर इसका शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए पोषाहार वितरण का काम डोर टू डोर किया जाएगा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी शैलेष राम प्रजापति ने बताया दुद्धी विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से लाभार्थियों को डोर टू डोर पुष्टाहार वितरण का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत 11 मई तक गर्भवती व धात्री महिलाओं के अलावा 7 माह से 3 वर्ष एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों को एक महीने का पुष्टाहार वितरण किया जाएगा। इस दौरान मुख्य सेविका चंद्रकांता पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।