फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भुजिया नमकीन समझकर मासूम ने निगल लिया कीटनाशक, कड़वा लगने पर घरवालों को बताया; हालत गंभीर

Thu, 20 Feb 2025 10:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक पांच साल के मासूम ने घर में रखे कीटनाशक को नमकीन समझकर खा लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। घरवालों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
नमकीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम ने भुजिया नमकीन समझकर कीटनाशक निगल लिया। उसकी हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलगाई निवासी अंश (05) पुत्र संतोष सुबह घर में ही खेल रहा था। खेलते-खेलते उसके हाथ में कीटनाशक लग गया। इसे चने की फसल में छिड़काव के लिए घर में रखा गया था। कीटनाशक को भुजिया नमकीन समझकर अंश ने तुरंत उठाकर मुंह में डाल लिया। कड़वा लगने पर परिजनों को बताया। 

कुछ देर बाद मासूम की हालत खराब हो गई। उसे अचेत होते देख परिजन आनन- फानन भागकर पीएचसी चतरा पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मासूम का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि कीटनाशक देखने में भुजिया नमकीन जैसा है, जिसे बच्चे ने नमकीन समझकर निगल लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें