फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Shakti: छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
हिंदुआरी गांव में महिला जागरुकता गोष्ठी को संबोधित करती एंटी रोमियो प्रभारी शिवानी मिश्रा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले मेें बुधवार को भी मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की ओर से जगह-जगह जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को चुप्पी तोड़ते हुए अपराध कम करने में सहयोग करने की बात कही गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव में सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी के निर्देशन में गोष्ठी हुई। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत चलाए जा रहे अभियान के बारे में भी जानकारी दी। एंटी रोमियों प्रभारी शिवानी मिश्रा ने कहा कि सरकार महिलाओं और बालिकाओं के अपराध को लेकर गंभीर है। कहा कि महिलाएं और बालिकाएं जब भी खुद को असुरक्षित महसूस करें तो सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 181, 112, 1090, 1098 पर सूचना दें। डाला: वैष्णो मंदिर परिसर में मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया। डाला चौकी प्रभारी एसके सोनकर ने कहा कि अपराध रोकने के लिए अपराध का विरोध करना जरूरी है और सही समय से उसकी जानकारी पुलिस दें। डाला क्षेत्र के रहवासियों को कोई समस्या हो तो 9454404301 पर या टोल फ्री नंबर पर सूचना दें।
वहीं घोरावल तहसील परिसर में हस्ताक्षर अभियान अभियान चलाया गया। डीएम एस. राजलिंगम और सीडीओ अमित पाल शर्मा ने उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र पौत्स्यायन, डीएसओ डॉ. राकेश ने भी सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे बताया। महिला कल्याण अधिकारी नीतू सिंह, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा, रोमी पाठक, वीणा राव, सुधीर शर्मा, शेष मणि दुबे, विजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सलखन/केकराही/अनपरा। जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा और हंसवाहिनी इंटर कालेज कसयां में मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्राओं को गुरमा चौकी प्रभारी अंजनी कुमार राय ने आत्मरक्षा के उपाय बताए। करमा थाना प्रभारी देवतानंद सिंह ने हंसवाहिनी इंटर कालेज में छात्राओं को सुरक्षा के उपाय बताएं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्विजेंद्र नाथ मिश्र, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
वहीं डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अनपरा में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को शपथ दिलाई गई। छात्राओं को नरेंद्र भूषण शुक्ल ने शपथ दिलाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में नारी सशक्तीकरण के कार्यक्रम से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर निर्भीक होकर स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। इस अवसर पर सरजू बैसवार, प्रमोद कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें