फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लापता व्यक्ति की दो दिन बाद मिली लाश, आंख और चेहरे पर चोट के निशान; परिजन बोले- हत्या की गई है

Thu, 07 Aug 2025 07:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बीते पांच अगस्त को लापता व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर घोरावल पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
चंद्रभान उपाध्याय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: सोनभद्र के घोरावल कोतवाली के भरकना गांव में नाले की पुलिया के नीचे गुरुवार को चंद्रभान उपाध्याय (45) का शव मिला। चंद्रभान पांच अगस्त की शाम का गाय चराने निकला था लेकिन फिर घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने जमीन के विवाद में चंद्रभान की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के भरकना गांव में कुड़वा नाला के पास सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए थे। उन्होंने नाले की पुलिया के नीचे युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद शिवद्वार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। 

मृतक की शिनाख्त भरकना गांव के चंद्रभान उपाध्याय के रूप में हुई। उसकी आंख और चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजनों ने बताया कि पांच अगस्त की शाम को चंद्रभान गाय चराने निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। 
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई रामजीत उपाध्याय और भतीजे रविंद्र उपाध्याय ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चंद्रभान का गांव के एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था। जिस दिन चंद्रभान लापता हुआ था, उसी दिन शाम को पुलिया के पास आरोपी दिखा था। उसके कपड़े कीचड़ से सने हुए थे। 
विज्ञापन


वहीं, प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें