फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: घर से गायब युवती की पोखरी में मिली लाश, परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं

Sun, 24 Jul 2022 01:07 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के खम्हरिया गांव निवासी एक युवती शनिवार शाम से लापता थी। रविवार सुबह उसका शव घर से थोड़ी दूर पर स्थित पोखरी में उतराता मिला। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के खम्हरिया गांव में रविवार सुबह पोखरी में युवती का शव उतराता मिला। वह शनिवार की रात से ही लापता थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घटना की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

बीजपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी शिवशंकर गोंड की पुत्री उषा (19) शनिवार की रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकली।

काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने युवती की खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी युवती का कहीं पता नहीं चला। थकहार कर वह घर लौट आए। सुबह घर से थोड़ी दूर पर स्थित पोखरी में युवती का शव उतराता मिला। लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे एसओ भैया एसपी सिंह ने शव को पोखरी से बाहर निकलवाया तो शिनाख्त उषा के रूप में हुई। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया है। एसओ के मुताबिक परिजन अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें