फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को नहीं मिल रही समाजवादी पेंशन

Sun, 15 Nov 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज के चाचा नेहरू पार्क में हुई। इसमें पेरिस में हुए आतंकी घटना की निंदा की गई और मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताई गई।
विज्ञापन


इसमें समाजवादी पेंशन का लाभ अपात्रों को दिये जाने पर असंतोष जाहिर किया गया। पेंशन के लए पात्रों का सत्यापन कराने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष मुमताज अली ने कहा कि पेरिस में हुई आतंकी घटना निंदनीय है। इस मुद्दे पर पूरे विश्व को एक मंच पर आना चाहिए और आतंकवाद के खात्मे के लिए रणनीति तैयार की जानी चाहिए।

बताया कि जिले में समाजवादी पेंशन योजना में भारी अनियमितता बरती जा रही है। महामाया पेंशन योजना का लाभ अपात्रों को दिया जा रहा है।

 सदर ब्लाक के घुरमा गांव की पे्रम कुमारी ने भी पेंशन योजना में गड़बड़ी की शिकायत की। कहा कि गांव में इसका सत्यापन किया जा सकता है।

 जिला सचिव रविंद्र तिवारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद के वार्ड सात में रामलीला मैदान के सामने बन रही अधूरी सड़क से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला संगठन सचिव सरफराज अहमद ने नगर पालिका द्वारा कराए गए कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया। गांवों में निवास करने वाले गरीबों का सत्यापन कराकर ग्राम समाज की जमीन जरूरतमंदों के नाम पट्टा करने की मांग भी उन्होंने उठाई।

नगर अध्यक्ष असलम राइन ने कहा कि मानवाधिकार एसोसिएशन असहायों के हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। बैठक में कमलेश विश्वकर्मा, वहीद अहमद, कमरूद्दीन शाह, इश्तियाक अली, राजमती शर्मा, शांति शर्मा, लीलावती, समलावती आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें