फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: टॉफी का लालच देकर बच्ची का अपहरण, पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 02:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra Latest News: सोनभद्र जिले में अपहरण के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक मासूम बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपहरण कर लिया था। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश की गिरफ्तारी के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले की थाना पिपरी पुलिस को सोमवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। छह वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित वांछित बदमाश चन्द्रेश कुमार बैठा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को पिपरी क्षेत्र में टॉफी देने के बहाने छह साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। इस घटना में नामजद आरोपी चन्द्रेश कुमार बैठा पुत्र जगदीश बैठा निवासी सगमापुतुर थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड) फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोमवार रात धौकी नाला के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे पकड़कर पुलिस ने सीएससी म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; MGKVP: काशी विद्यापीठ में 28 कोर्स के लिए दोबारा आवेदन शुरू, जाने- कब तक जारी रहेगी दाखिले की प्रक्रिया
विज्ञापन


बरामदगी में पुलिस को एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस मिला है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक राजेश जी चौबे, हेड कांस्टेबल मनीष, राजेश व शिवबदन, कांस्टेबल आशीष व अजीत शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें