फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विकास भवन ​स्थित ग्राम विकास अ​भिकरण कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते ग्राम रोवक (पंचायत म
विज्ञापन
सोनभद्र। विकास भवन स्थित डीआरडीए कार्यालय के सामने सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मानदेय में वृद्धि और नियमित भुगतान की मांग की। उपायुक्त श्रम रोजगार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनय पांडेय ने कहा कि चतरा ब्लाॅक के रोजगार सेवकों का ईपीएफ वर्ष 2015-16 से अल्प मानदेय में कट रहा है। शासन की ओर से बार-बार निर्देशित करने के बावजूद लगभग 1 लाख या किसी रोजगार सेवक के खाते में उससे भी कम धनराशि जमा हो पाई है। जनपद के अन्य ब्लाॅकों में चतरा को छोड़कर लगभग 2 लाख से ऊपर की धनराशि जमा की जा चुकी है। ब्लाॅक चतरा में शिथिलता के कारण धनराशि जमा नहीं की गई। ईपीएफ फंड बुक नहीं कराया गया है। स्पष्ट रूप से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। मांगों पर तत्काल विचार नहीं किया गया तो जिले के सभी रोजगार सेवक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
योगेंद्र कुमार बिंद, प्रशांत सिंह ने कहा कि कृषि विभाग का क्राॅप सर्वे रोजगार सेवकों से कराया जा रहा है। प्रदर्शन में योगेंद्र कुमार, प्रदीप राना, सौरभ, प्रशांत सिंह, संजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें