फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर एक साल तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शादी का झांसा देकर युवती संग एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अनपरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने महिला कल्याण विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अब शादी से इनकार कर रहा है। मामले की सुनवाई महिला कल्याण विभाग के कार्यालय में सोमवार को हुई लेकिन मामला हल नहीं हो सका। अधिकारी ने अब एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

27 फरवरी को युवती ने शिकायत की थी और युवक से शादी कराने की मांग की थी। मामले को हल करने के लिए युवक और युवती दोनों पक्ष को जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय में बुलाया गया। सोमवार को यहां करीब एक घंट तक दोनों पक्ष में समझौते की बात चलती रही। दोपहर बाद तक मामला हल नहीं हो सका। युवती शादी करने के लिए अड़ी रही, जबकि युवक ने इससे इनकार कर दिया। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र पौत्स्यायन ने कहा कि महिला हेल्पलाइन पर की गई शिकायत पर मामले की सुनवाई हुई। दोनों पक्ष बुलाए गए थे, लड़की शादी करने पर अड़ी है और लड़का तैयार नहीं है। दोनों बालिग हैं। अगर युवक तैयार नहीं होता है तो नियमानुसार एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें