फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: कुएं में गिरने से किशोरी की मौत, 48 घंटे में दूसरी घटना, पानी भरते समय रस्सी टूटने से हुआ हादसा

Sat, 09 Oct 2021 10:06 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के घघरा गांव निवासी अनिता (15) घर के पास कुंए से पानी भर रही थी। अचानक रस्सी टूट गई और वह कुएं में गिर गई। पास-पड़ोस के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। 
विज्ञापन
पानी भरते समय रस्सी टूटने से हुआ हादसा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले के  घघरा गांव में कुएं में गिरने से सातवीं की छात्रा की मौत हो गई। पानी भरते समय रस्सी टूटने के कारण वह कुएं में गिरी थी। बभनी थाना क्षेत्र के घघरा गांव में शुक्रवार की देर शाम ये घटना घटी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।48 घंटे के अंदर ये दूसरी घटना थी। 

विज्ञापन


घघरा गांव निवासी रामदेव की पुत्री अनिता (15) गांव के विद्यालय में सातवीं की छात्रा थी। शुक्रवार की देर शाम घर के पास कुंए से पानी भर रही थी। पानी भरते समय अचानक रस्सी टूट गई और वह कुएं में गिर गई। आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और अनीता को बाहर निकालने में जुट गए।

कुएं में अधिक पानी होने के कारण वह डूब गई और उसकी मौत हो गई। देर रात सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। दो दिन पहले भी इसी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में भी 14 वर्षीय किशोरी की पानी भरते समय रस्सी टूटने से कुएं में गिरकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें