फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे पर झूला नाबालिग जोड़ा दोनों की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी इलाके में शुक्रवार की रात नाबालिग प्रेमी जोड़े ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना शनिवार सुबह होने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एक ही गांव के रहने वाले किशोर व किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ माह पहले दोनों घर से भाग गए थे। लेकिन परिजनों के हस्तक्षेप के बाद लौट आए थे। बताया जा रहा है किशोर के अभिभावक किसी कार्य से घर के बाहर गए थे। इसी दौरान शुक्रवार रात नाबालिग प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई। बताया जा रहा कि किशोरी के परिवार के लोग कहीं और उसके शादी की बात कर रहे थे। यह बात पता चलने पर दोनों को बिछुड़ने का भय सताने लगा था।
किशोर के परिजनों की गैर मौजूदगी में दोनों एक साथ रात में किसी वक्त फंदे पर झूल गए। सुबह घर का दरवाजा नहीं खुला तो किशोर के छोटे भाई बहनों ने पास पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। बंधौरा के चौकी प्रभारी बालेंद्र त्यागी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें