फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आपदा प्रभावित परिवारों से मिले राज्य मंत्री, हरसंभव मदद का आश्वासन

विज्ञापन
चोपन विकास खण्ड के हर्रा ग्राम पंचायत के टोला सलाइयाडीह में बिते दिनोंआंधी से मृतक परिजनों से म
विज्ञापन
वैनी/हाथीनाला। आंधी, बारिश से हुई जनहानि के बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे और डीएम चर्चित गौड़ ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक कमलावती, रामविलास और महेंद्र के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों के साथ शासन पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में 24 घंटे के भीतर चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजने की कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से सुनिश्चित कराई गई है। साथ ही शासन की अन्य योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए और प्रशासन लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान एसडीएम सदर अश्विनी कुमार, प्रधान अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें