फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 250 गांवों में 3 दिन बाद भी बिजली नहीं आई, 600 खंभे और 96 ट्रांसफाॅर्मरों को नुकसान

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में बिजली खंभे की मरम्मत करते बिजली निगम के कर्मचारी। स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बुधवार शाम आई आंधी के असर से बिजली महकमा तीसरे दिन भी उबर नहीं पाया। करीब 250 गांवों में बिजली आपूर्ति शुक्रवार को भी बाधित रही। इन गांवों में पीने के पानी का संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन

निगम के मुताबिक तूफान में लगभग 600 बिजली के खंभे और विभिन्न क्षमता के 96 ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। पेट्रोलिंग कराते हुए 11 हजार लाइनों की मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अधिकांश इलाकों की आपूर्ति शुक्रवार की रात तक किए जाने की उम्मीद जताई गई है। रॉबर्ट्सगंज विद्युत वितरण क्षेत्र के कुसुम्हा उपकेंद्र की 11 हजार लाइन का मरम्मत कार्य नहीं होने से इससे जुड़े 50 से अधिक गांवों में तीसरे दिन भी आपूर्ति बाधित रहीं। बुधवार की शाम से ही इन गांवों में आपूर्ति बाधित हैं।
इसी तरह से पन्नूगंज, रामपुर और दुबेपुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। मधुपुर इलाके के भवानीपुर गांव में लगा कुसुम योजनांतर्गत पांच किलोवाट सोलर पैनल आंधी की चपेट में आकर पूरी तरह उखड़ गया। किसान नागेंद्र कुमार ने हलका लेखपाल शाहिद खान को सूचना दी। मझुई, बघोर, बघोरी आदि गांवों में शुक्रवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड अन्तर्गत सभी 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक सामान्य कर दी गई है
विज्ञापन

। 11 केवी लाइनों की पेट्रोलिंग करते हुए आपूर्ति बहाल करने का कार्य कराया जा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश लाइनों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार तक सामान्य कर दी गई है।
बुधवार की शाम आई तेज आंधी ने नगर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी क्षति पहुंचाई।
उत्तर मोहाल स्थित होटल के मुख्य द्वार के ऊपर लगा करीब 40 फीट ऊंची शीशे की दीवार गिर गई। संयोग रहा कि हादसे के वक्त उसके नीचे कोई मौजूद नहीं था। सीएमडी विजय जैन ने बताया कि आंधी के कारण लोग परिसर के अंदर सुरक्षित जगह चले गए थे।

रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में बिजली खंभे की मरम्मत करते बिजली निगम के कर्मचारी। स्रोत बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें