फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों ने छत्तीसगढ़ सीमा पर काटा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। लखनऊ से बस के जरिए छत्तीसगढ़ के धनवार बार्डर पर बुधवार की रात पहुंचे प्रवासी मजदूरों ने साधन न मिलने पर जाम लगा दिया। श्रमिकों ने इस दौरान शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की। श्रमिकों की तरफ से जाम लगाए जाने की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मजदूरों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद बसों की व्यवस्था कर उस पर सवार कराकर उनके घर रायपुर भेजवा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को शाम चार बजे लखनऊ से काफी संख्या में मजदूर बस से आसनडीह बार्डर पर पहुंचे। यूपी बार्डर से सभी मजदूर पैदल चलकर छत्तीसगढ़ के धनवार क्षेत्र में पहुंच गये। धनवार बार्डर पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से मजदूरों ने घर भेजवाने की बात कही। इस पर अधिकारियों ने वाहन की व्यवस्था जल्द करने का आश्वासन देकर सभी को वहीं बैठा दिया। वाहन का इंतजार करते-करते रात नौ बज गए तो मजदूर परेशान होने लगे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वाहन न आने से नाराज मजदूरों धनवार बार्डर पर सड़क जाम कर दिया और शासन-प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। उधर, सड़क जाम की सूचना तत्काल एसडीओपी बलरामपुर ध्रुवेश कुमार जायसवाल तथा टीआई बसंतपुर अनुरंजन लकड़ा को दी गई। सूचना पर अधिकारी धनवार बार्डर पहुंच गये। अधिकारियों ने जाम कर रहे श्रमिकों को समझा बुझाकर शांत कराया। सभी को भोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें