फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में पारा 41 के पार

Tue, 21 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में मंगलवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस दिन पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आसमान से बरसते अंगारे और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान भी 23. 9 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द बना रहा। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग बेहाल रहे। पंखे बेमतलब  साबित रहे, तो कूलर से भी  कोई खास राहत नहीं मिल पाई।

 दोपहर बाद स्कूल से घर लौटने वाले बच्चों के चेहरे लाल हो उठे थे। धूप की तल्खी से हर तरफ लोग परेशान दिखे।
 बार-बार मौसम में तब्दीली के बीच मंगलवार को अचानक तीखी धूप और गर्मी से लोग बेहाल हो उठे।

सूर्योदय के साथ ही सूर्य की किरणों ने लोगों को तपन बढ़ने का एहसास कराना शुरू कर दिया। नौ बजते-बजते सूर्य की किरणें ऐसे चुभने लगीं कि लोगों ने छांव की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


 हालांकि अक्षय तृतीया एवं शादी ब्याह का दिन होने के कारण चिलचिलाती धूप के बावजूद तमाम लोग खरीदारी, दर्शन-पूजन, मांगलिक कार्यक्रमों में शिरकत आदि के उद्देश्य से घरों से बाहर निकले रहे हैं,

लेकिन सूर्यदेव की प्रखर किरणें लोगों को बेहाल किए रहीं। स्कूल से घर के लिए लौटते बच्चों को जहां खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
 वहीं कामकाज के सिलसिले में बाहर निकले लोगों को दोपहर में आधे से एक घंटे का सफर बीमारों की हालत बनाता रहा।

 तमाम लोग सिरदर्द, बदन दर्द, शरीर में जलन, थकान,  घबड़ाहट की शिकायत लेकर चिकित्सकों के यहां पहुंचते रहे। हालत यह थी कि कमरो के अंदर चलने वाले पंखे लू का एहसास कराते रहे।
विज्ञापन


गर्मी की स्थिति यह थी कि दोपहर दो बजते-बजते पारे ने 41.8 डिग्री तक उछाल मारकर मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें