फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिलकर व्यापारियों ने सौँपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए व्यापार मंडल के सदस्यों ने सोमवार दोपहर डीएम से मुलाकतर कर ज्ञापन सौंपा। डीएम क ो सौंपे ज्ञापन के जरिए व्यापारियों ने शनिवार को जिले के सभी छोटे बड़े बजारों को बंद रखने की मांग की है। ज्ञापन में व्यापारियों ने स्वयं से ही बाजार बंद रखने के निर्णय से अवगत कराया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिलाधिकारी के सुझाव पर शनिवार को जिले के सभी कि छोटे-बड़े बाजारों को बंद करने के निर्णय से अवगत कराया। मांग किया कि जो अराजक तत्व नियमों का उल्लंघन करते पाएं जायं उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाई की जाए। फल और सब्जी की दुकान शनिवार को शाम चार बजे से रात आठ बजे तक खोले जाने की भी मांग की गई है। 15 मई तक प्रत्येक शनिवार को शाम चार बजे से आठ बजे तक केवल फल और सब्जी की दुकान खोली जाएंगी। व्यापार मंड़ल ने मांग किया कि शादी विवाह का सीजन होने के कारण वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति सरलता से दिए जाने की मांग की गई है। मंडी समिति के व्यवसायियों को बंद के दौरान आने जाने की अनुमति की भी मांग की गई है। व्यापारियों ने डीएम से शनिवार को भी शराब की दुकान बंद रखने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, आईटी सेल अध्य्क्ष अजय केशरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें