फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंग शाखा पर धान खरीद शुरू कराने को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद में किसानों के सामने आ रही समस्याओं को लेकर पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता श्रीकांत त्रिपाठी ने बुधवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय पांडेय को ज्ञापन सौंपा। केंद्रों पर हो रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर से चतरा ब्लॉक के तेलंग गांव स्थित विपणन विभाग का क्रय केंद्र बंद है। एक बार उस केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों का अंगूठा दूसरे केंद्र पर नहीं लग पाने से उन किसानों का धान किसी केंद्र पर नहीं बिक पा रहा है। यह भी बताया कि तेलंग हाट शाखा पर खरीद बंद होने के कारण पास के चतरा क्रय केंद्र पर किसानों की संख्या बढ़ने से चतरा केंद्र पर आये दिन विवाद हो रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र के माध्यम से उन्होंने तेलंग हाट शाखा पर धान खरीद तत्काल शुरू कराने की मांग की। वहीं साधन सहकारी समिति कोरियांव पर कांटा की कमी के कारण धान खरीद की धीमी गति का हवाला देते हुए कांटा बढ़ाने की मांग की। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के जिलाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने क्रय केन्द्रों पर प्रभारियों द्वारा हाइब्रिड धान खरीद ना करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें