फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों ने ली शपथ

Sat, 26 Dec 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष पीएमजेएफ लायन प्रकाश अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि रेणुपावर यूनिट हेड केपी यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लायन मंजू आनंद, अंजू श्रीवास्तव, रीना जैन आदि ने भक्तिगीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन




दीपिका सोनी के निर्देशन में बच्चों ने आकर्षक नृत्य पेश किया। लायंस क्लब अध्यक्ष एके माथुर ने संगठन के रचनात्मक कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन निधि कुमार ने पांच नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता ग्रहण करा दायित्व की शपथ दिलाई।



 इस दौरान लायंस क्लब से जुड़े 'अंबिरा  आदर्श' की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष विमल सिंह, सचिव बृजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपिका गुप्ता को भी लायंस क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई गई। रीजन चेयरपर्सन (रीजन-आई) लायन विशाल गुप्ता ने लायंस क्लब रेणुसागर के आयोजन का सरोहा।
विज्ञापन



 निषा माथुर एवं लीना आनंद ने लायन्स क्लब की पत्रिका 'मिरर' और लायनेस क्लब की पत्रिका 'बीम' का अतिथियों से विमोचन कराया। लायन सदस्य के सभी अभिभावकों और रक्तदान के लिए आगे आने वाले लायन सदस्य विधान बोस और रामकुमार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।


   लायन सचिव समीर आनन्द और लायनेस सचिव कामिनी श्रीवास्तव ने जुलाई से दिसंबर माह तक क्लब के कार्यों का लेखा-जोखा और उपलब्धियों की जानकारी दी। लायन श्यामनारायन, वीरेंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, गोविंद श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें