फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा लोक अदालत में 823 वादों का निपटारा

Sun, 24 Jan 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन राबर्ट्सगंज स्थित जनपद न्यायालय प्रांगण, दुद्धी और घोरावल में किया गया। इस मौके पर कुल 823 वादों का निस्तारण किया गया। सर्वाधिक 183 वाद अपर मुंसफ दुद्धी की अदालत में निबटाए गए।
विज्ञापन



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिविजन नितेंद्र कुमार के मुताबिक जिला जज धर्मवीर सिंह की अदालत में मोटर दुर्घटना के दो वादों का मौके पर निस्तारण किया गया।


प्रथम एडीजे विमल प्रकाश काण्डपाल की अदालत में छह, एडीजे एफटीसी विवेक की अदालत में चार, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय तहसीलदार सिंह की अदालत में 11 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन



इसी प्रकार से सीजेएम संजय कुमार यादव की अदालत में 160 वाद, सिविल जज सीनियर डिविजन नितेंद्र कुमार की अदालत में 46 वाद, एसीजेएम अनिल कुमार खरवार की अदालत में 50 वाद, अपर मुंसफ दुद्धी राजमंगल सिंह की अदालत में 183 वादों का निस्तारण किया गया।


इसी प्रकार से सदर एसडीएम कैलाश सिंह की अदालत में 16 वाद, दुद्धी एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह की अदालत में 145 वाद और  घोरावल एसडीएम गिरजा शंकर सिंह की अदालत में 157 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें