फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती पर की गई चर्चा

Sun, 07 Dec 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार सेवक संघ की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज में दंडईत बाबा मंदिर परिसर में हुई। इसमें रोजगार सेवकों के नियमितीकरण की मांग और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रभात सिंह चंदेल ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ने रोजगार सेवकों को नियमित करने का आश्वासन दिया है। अब जरूरत इस बात की है कि हम एकजूट होकर अपने अधिकार के लिए लामबंद हों।

कहा कि ब्लाक अध्यक्ष ब्लाक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर रोजगार सेवकों को संगठन से जोड़ें ताकि अधिकार की लड़ाई लड़ी जा सके।

सदर ब्लाक अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि रोजगार सेवक पूरी ताकत के साथ संगठन हित में कार्य करेंगे। बैठक में नार सिंह, वीरेंद्र कुमार, लालू प्रसाद, सुरेश कुमार, रामनरेश पांडेय, संतोष यादव, अमर पति राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें