फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील प्रबधंक और हृदय शंकर बने अध्यक्ष

Sun, 07 Dec 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज परासी पांडेय की प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को कालेज परिसर में संपन्न हो गया। इसमें सुशील कुमार चौबे प्रबंधक और हृदय शंकर त्रिपाठी अध्यक्ष चुने गए। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी जंग बहादुर सिंह इंटर कालेज शाहगंज के प्रधानाचार्य अमरनाथ दूबे की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुई।

 इसके बाद अध्यक्ष और प्रबधंक पद के लिए दो-दो लोगों ने नामांकन किया था। लेकिन दोनों पदों पर एक-एक लोगों ने पर्चा वापस ले लिया। चुनाव पर्यवेक्षक सहायक एंव वित्त लेखाधिकारी की देखरेख में चुनाव हुआ।
विज्ञापन


इसमें हृदय शंकर त्रिपाठी अध्यक्ष, राम सुरेश पांडेय उपाध्यक्ष, सुशील कुमार चौबे प्रबंधक,  कृपाशंकर द्विवेदी उप प्रबंधक और रामदास सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।

इसके अलावा रामा वल्लभ द्विवेदी, राम जियावन पांडेय, मनोरथ राम त्रिपाठी, सुधाकर मणि त्रिपाठी, उमाकांत चौबे, मनोज कुमार मिश्र और शंभू शर्मा कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। प्रबंधक ने कहा कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थियों के हित मेें वे कार्य करते रहेंगे।

इस मौके पर संरक्षक रामजी चतुर्वेदी, श्याम धर मिश्रा, कैलाश नाथ मिश्रा, डा. महेंद्र कुमार चौबे, कमलेश प्रसाद यादव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम पाठक, भोला नाथ मिश्रा, अहमद हुसैन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें