फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यतींद्र मिश्र को मिलेगा ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। साहित्य और कला क्षेत्र के विद्वान यतींद्र मिश्र को ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट राॅबर्ट्सगंज के चीफ ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडल के अध्यक्ष साहित्यकार हेमंत शर्मा, सरस्वती पत्रिका के संपादक डॉ. रविनंदन, नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल और संयोजक डॉ. उमेश प्रसाद सिंह ने इस सम्मान के लिए यतींद्र मिश्र का चयन यिका है। यतींद्र मिश्र पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। उन्हें भारतीय भाषा युवा पुरस्कार, राजीव गांधी एकता पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने बताया कि ठाकुर प्रसाद सिंह 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्टांप एवं पंजीयन) रवींद्र जायसवाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें