ओबरा। स्थानीय ओबरा इंटरमीडिएट कॉलेज में न्यू इनीशिएटिव टू ट्रांसफार्म इंडिया ने रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के सीनियर बैच रंगोली में 23 प्रतिभागी शामिल रहे। इसमें प्रथम पुरस्कार कुमारी शिवांगी शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज, द्वितीय पुरस्कार आरोही कुमारी स्वामी सत्यानंद सरस्वती हाई सेकेंडरी स्कूल एवं तृतीय पुरस्कार निधि केसरवानी राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय ओबरा ने प्राप्त किया।
मेहंदी में 52 प्रतिभागी रहे जिसमें प्रथम पुरस्कार कुमारी अलका जायसवाल, द्वितीय पुरस्कार कुमारी रुचि सोनी तथा तृतीय पुरस्कार नौशाद अंसारी ने प्राप्त किया। इसके साथ ही जूनियर बैच रंगोली में वैभवी परमहंस डीएवी प्रथम, कुमारी माही स्वामी सत्यानंद सरस्वती हाई सेकेंडरी स्कूल द्वितीय एवं रिया सिंह किड्स केयर इंग्लिश स्कूल तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी के जूनियर वर्ग में कुमारी प्रिया गुप्ता स्वामी सत्यानंद सरस्वती हाई सेकेंडरी स्कूल प्रथम, तनु मिश्रा राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज द्वितीय और तृतीय स्थान नंदनी कुमारी ओबरा इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष प्राणमति देवी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता एमबेग एवं संचालन संस्था के अध्यक्ष यतेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रमोद त्रिपाठी, डॉ.सुरेश कुमार मिश्रा, रिचा गुप्ता, नीतू, रूपम मिश्रा, मीना शर्मा, लता, सुधा, राज सुशील पासवान, रमेश सिंह यादव, भोला कनौजिया, विजय कुमार, रतन खत्री, संजय जायसवाल, प्रियंका सिंह, आरती वाजपेई, शिखा सिंह, पलक पांडे, प्रदीप शर्मा, रवि चौधरी, दीपक वर्मा, राखी वर्मा, दीपा मिश्रा, अशोक कुमार राय, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।