फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्लॉकवार नहीं सिर्फ दो जगह आयोजित होगा सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तरफ से सामूहिक विवाह का आयोजन 28 व 29 फरवरी को किया जाएगा। इस बार ब्लॉकवार सामूहिक विवाह का आयोजन नहीं कराया जाएगा। डायट परिसर राबर्ट्सगंज एवं चोपन नगर में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा।
विज्ञापन

दोनों जगह पांच-पांच ब्लॉक के जोड़ों की शादी कराई जाएगी। सामूहिक विवाह के लिए 26 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। अब तक 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। वैवाहिक वंधन में बंधने वाले जोड़ों को शासन के निर्देशानुसार उपहार भेंट किया जाएगा।
शासन की तरफ से सोनांचल में इस वर्ष मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1182 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य रखा गया है। 17 जनवरी से एक फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में ब्लॉकवार आयोजित सामूहिक विवाह में कुल 768 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर हुए आयोजन में नवदंपती को शादी में दिए जाने वाले उपहारों की गुणवत्ता खराब पाई गई थी। गड़बड़ी उजागर होने के बाद करमा, दुद्धी, बभनी के अलावा अन्य ब्लॉकों में बिना सामान ही दुल्हन की विदाई हुई थी। सभी जोड़ों का सामान उपलब्ध कराने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया चल रही है।
शनिवार तक प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की उम्मीद है। वहीं लक्ष्य के सापेक्ष जोड़ों की शादी कराने की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर चल रही है। समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक 28 फरवरी को राबर्ट्सगंज नगर स्थित डायट परिसर में और 29 फरवरी को चोपन के रेलवे फुटबॉल मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा। सामूहिक विवाह के लिए 26 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
क विवाह के लिए 500 से अधिक जोड़ों ने विवाह के लिए पंजीकरण कराया है। इन जोड़ों की शादी कराने के लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से तिथि तय कर ली गई है। डायट परिसर राबर्ट्सगंज में 28 फरवरी को पांच ब्लॉक करमा, राबर्ट्सगंज, नगवां, चतरा और घोरावल तथा 29 फरवरी को चोपन में पांच ब्लॉक बभनी, म्योरपुर, चोपन, दुद्धी व कोन ब्लॉक के आवेदकों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। सामूहिक विवाह की तैयारी में विभाग जुट गया है। नए जोड़ों को सामान आपूर्ति के लिए विभाग की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें