आसपास के पौधों की पत्तियों पर खून के छींटे थे। शराब व नमकीन के पैकेट, प्लास्टिक गिलास, संजय का चप्पल भी पास में पड़ा था। सीओ सिटी रणधीर मिश्र, चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया, डाला चौकी इंचार्ज आशीष कुमार पटेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। परिजनों से भी जानकारी ली।
फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है। इस बाबत चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।