फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव, सास-ससुर से हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में सोमवार की रात महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र का नधिरा गांव निवासी गीता (20) का दो वर्ष पहले रासपहरी गांव में सुरेंद्र के साथ विवाह हुआ था। पति बाहर रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। बताते हैं कि सोमवार की रात किसी बात को लेकर घर में गीता की सास-ससुर से कहासुनी हो गई। इसके बाद नाराज होकर घर के बगल में ही स्थित जामुन के पेड़ पर साड़ी के सहारे गले में फंदा लगा लिया। ग्रामीणों की मदद से उसे म्योरपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मेमो के आधार पर पहुंची पुलिस ने मृतका की उम्र 20 वर्ष होने के कारण एसडीएम को सूचना दी। उनकी ओर से नामित मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार दुद्धी की मौजूदगी में मंगलवार को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को दुद्धी सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें