सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर माइनर से लगे बट गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता ने घर के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी।
रामआसरे उर्फ बबलू प्रजापति की शादी बट गांव के ही प्यारे लाल प्रजापति की पुत्री आरती उर्फ डिंपल (32) के साथ करीब पंद्रह साल पहले हुई थी। उसके दो पुत्र हैं। इसमें एक 14 वर्ष का और दूसरा 12 वर्ष का है।
बताया जा रहा है कि इधर दो-तीन दिन से कुछ आपसी संबंधों को लेकर पंचायत चल रही थी। मामला सुकृत चौकी पुलिस तक भी गया था। वहां समझा बुझाकर घर भेज दिया गया था। शुक्रवार को सुबह आरती का शव घर में ही एक कमरें में फंदे से लटकता पाया गया। विभिन्न पहलुओं पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।