फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा ग्राम पंचायत स्थित बसुधा पश्चिमी में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव खिड़की के सहारे लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सरपतवा निवासी राजेश कुमार की पत्नी अनीता (28) कोटा बसुधा स्थित अपने मायके में अपनी मां राजमती पत्नी स्व. गंगा निवासी के साथ बसुधा पश्चिमी में लगभग छह वर्षों से रह रही थी। मंगलवार की रात में अनीता का शव संदिग्ध परिस्थिति में मकान में लगी खिड़की के सहारे लटकता मिला। खिड़की में फंदे के सहारे विवाहिता का शव लटकता देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है विवाहिता का पति राजेश दिल्ली में रहकर काम करता है और शादी के बाद से ही मृतका अपनी मां के घर रहती थी। मौके पर पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी भेजवा दिया। बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें