फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अचेत मिली विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रजखड़ गांव में सोमवार को विवाहिता की मौत हो गई। वह घर से 50 मीटर दूर पुआल पर अचेत हाल में पड़ी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रजखड़ निवासी रेखा देवी (28) पत्नी रत्नेश पटेल सोमवार की सुबह करीब चार बजे उठकर अपने पति से बाहर जाने की बात बोल निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने निकले। घर के महज 50 मीटर की दूरी पर ही धान की पुआल के ऊपर विवाहिता अचेतावस्था में पड़ी हुई थी।
आनन फानन विवाहिता को लेकर परिजन दुद्धी सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। विवाहिता की मां ने आरोप लगाया है कि ससुराल व मायके दोनों पक्ष के लोग एक साथ बाहर में काम करते हैं।
विज्ञापन

वहां कुछ दिन पूर्व में विवाद हुआ था। उसी विवाद में बेटी की हत्या कर दी गई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें