थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली में एक विवाहिता ने किसी बात को लेकर बुधवार शाम को सिंदूर पीकर जान देने की कोशिश की। जब परिजनों को पता चला तो आनन-फानन धन्वंतरि चिकित्सालय रिहंद नगर ले आए। मौजूद डॉक्टर दवा इलाज में जुट गए।
महुली निवासी उमेश की पत्नी पूनम देवी (20) ने बुधवार की शाम परिजनों से किसी बात से क्षुब्ध होकर सिंदूर पी लिया। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तत्काल उसे धन्वंतरि चिकित्सालय रिहंद नगर लाया गया। समाचार लिखे जाने तक इलाज चल रहा था।