सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के मगरदहा गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मगरदहा गांव निवासी श्रिया राज(19) पत्नी कमलेश कोल को मंगलवार की भोर में घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
उसके पिता मिर्जापुर के खंतरा गांव निवासी भगौती ने बताया कि सात माह पहले ही शादी हुई थी। दहेज में बाइक न देने पर बेटी के ससुराल वालों ने जलाकर मार दिया। उधर, सीओ संजय वर्मा ने कहा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।