रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी अंतर्गत हिंडालको कॉलोनी में बीती रात एक विवाहिता ने दुपट्टे के सहारे रुकमणि देवी (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई।
पुलिस के मुताबिक रेणुकूट के हिंडालको कॉलोनी स्थित आवास संख्या जेआर 323 में विवाहिता रुकमणी देवी (30) पत्नी अमरजीत चौबे निवासी चंदौली अपने मायके में आई थी। बुधवार की रात रुकमणि और उसके परिवार के अन्य लोग भोजन करने के बाद सोने के लिए चले गए। बृहस्पतिवार की अलसुबह रुकमणि का शव उसके कमरे मेें पंखे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका को चार वर्ष की एक बच्ची है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य मकान के दूसरे कमरों में सो रहे थे। घटना की जानकारी होने पर रेणुकूट पुलिस चौकी की फोर्स ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। पिपरी थाना प्रभारी अंजनी राय ने बताया कि रुकमणि ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।