फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बड़ेर के सहारे फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। मांची थाना क्षेत्र के पनौरा गांव में शनिवार की रात विवाहिता ने बड़ेर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। अंदर से बंद कमरे में उसका शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मांची थानाध्यक्ष रामदरस राम ने बताया कि पनौरा टोला डोकहिया निवासी विकास अगरिया की शादी तीन साल पहले धर्मशीला से हुई। शनिवार की रात परिवार में विवाद के बाद धर्मशीला ने खुद को कमरे में बंद कर बड़ेर के सहारे फांसी लगा ली। घरवालाें ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर किसी तरह मिट्टी की दीवार में लगी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। शव को फंदे से उतारकर सूचना पुलिस को दी गई। एसओ ने बताया कि शव कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें