दहेज के लिए एक विवाहिता को बंधक बनाकर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। विवाहिता के पिता ने दामाद समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर जिले अहरौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 13 मई 2021 को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव निवासी युचक के साथ किया है। शादी में सामर्थ्य के अनुसार नकदी व आभूषण दिया। आरोप है कि बेटी को उसका पति अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर परेशान करता है। ससुराल के लोग मारने-पीटने के साथ ही कमरे में बंद कर उसे रखने लगे। 30 अक्तूर की सुबह बेटी किसी तरह वहां से निकलकर मायके पहुंची। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।