फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गांधी जयंती पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी जयंती के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा, परासी और बीना में रन फॉर डीएवी मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल अनपरा में प्राचार्या दीपा शरण और सीआईएसएफ के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। इस दौरान प्राचार्या ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल परासी में एनसीएल ककरी के मानव संसाधन प्रबंधक अरूप कुमार बरई, वरीय अधिकारी विनोद कुमार यादव और प्राचार्या रचना दुबे ने दौड़ को रवाना किया। इसमें कक्षा 10 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रत्येक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तीन बालकों और तीन बालिकाओं को प्राचार्या व अतिथियों ने पुरस्कृत किया। डीएवी पब्लिक स्कूल बीना में मानव संसाधन के वरिष्ठ प्रबंधक अजीत सिंह तोमर, विशाल कुमार सिंह और प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें