फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरिया जल लेने एमपी रवाना

Sun, 02 Aug 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

क्षेत्र से रविवार को भारी संख्या में कांवरिया बोल बम के जयकारे के साथ सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो गए।

वे लोग रेणु नदी के गेट नंबर तीन से जल लेकर बभनी स्थित प्राचीन बूढ़ा देव बाबा को जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा बभनी मोड़ स्थित रामेश्वर देवालय के शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।

बता दें कि बभनी क्षेत्र से पिछले कई वर्षों से कांवरिया मध्य प्रदेश स्थित रेणु नदी के गेट नंबर तीन से जल लेकर प्राचीन बूढ़ा देव बाबा के मंदिर में जलाभिषेक करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा बभनी मोड़ स्थित रामेश्वर देवालय के शिवलिंग पर भी जलाभिषेक करते हैं। क्षेत्र के सुनील गुप्ता, जमुना प्रसाद कुशवाहा, गुलाब चंद, चंद्रमा, अशोक कुमार, श्रीराम शर्मा, मोहन शर्मा, विजय दूबे समेत महिलाएं और बच्चे रविवार को जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें