फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला दहन कर जताया विरोध

Sun, 24 May 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे के सुबाष तिराहे पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और काशी प्रांत के प्रभारी बृजेश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का प्रतिकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


 नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ओबरा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अधिशासी अधिकारी ओबरा का प्रभार लेने के बाद भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है।

 नगर पंचायत प्रशासन के क्रियाकलापों से नगरवासी परेशान हो गए हैं। विकास कार्य कराने के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


 कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त ईओ को तत्काल बर्खास्त कर न्यायिक कार्रवाई की जाए। पुतला दहन करने में राजेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र मित्तल, अरशद हुसैन, मोहन गुप्ता, अफरोज, लक्ष्मी, रमेशचंद्र,     गुंजन पांडेय, राजू गोस्वामी आदि शामिल थे। संचालन संजय सिंह चंदेल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें