फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम से बाहर आएगा जनादेश

Fri, 10 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी में होगी। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी में चारों विधानसभा सीट की मतगणना होगी। इसके लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। अलग-अलग बैरिकेडिंग हो रही है ताकि  कोई भी व्यक्ति एक दूसरे की सीट में न जाने पाएं। पूरी मतगणना सीसी कैमरे की नजर में होगी। हर काउंटर पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई जाएगी। सुरक्षा घेरे को पार करके ही प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता मतगणना स्थल पर पहुंच सकेंगे। विधानसभावार वोटों की गिनती के लिए मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। प्रत्येक राउंड की गिनती पूर्ण होने पर आरओ इसकी घोषणा करेंगे। ताकि कालेज के बाहर एवं राजमार्ग पर खड़े लोगों को मतों के बारे में जानकारी मिलती रहे। घोषणा करने के लिए जगह-जगह लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। कालेज के चारों तरफ सीसी कैमरे लगाए   गए हैं।
विज्ञापन

मतगणना के लिए पालीटेक्निक कालेज में विधानसभावार मतगणना कक्ष बनाया गया है। मतगणना कक्ष एवं कालेज के चारों तरफ सीसी कैमरे लगाए गए है। प्रवेश द्वार पर पुलिस प्रत्याशियों और एजेंटों की सघन तलाशी लेने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा। प्रतिबंध के बावजूद मतगणनास्थल पर जो व्यक्ति मोबाइल, कैकुलेटर, बीड़ी, सिगरेट, ज्वलनशील पदार्थ ले जाएगा, उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। शनिवार की सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। राजमार्ग से कालेज जाने वाली पक्की सड़क से प्रत्याशी, एजेंट एवं कच्चे मार्ग से मतगणनाकर्मी, मीडियाकर्मियों के आने-जाने का इंतजाम किया गया है। भूतल तल पर राबर्ट्सगंज, घोरावल एवं प्रथम तल पर ओबरा एवं दुद्धी विधान सभा के वोटों की गिनती होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र ने कहा कि चारों विस के आरओ जितने राउंड की गिनती होगी उसका घोषणा कर यह बताएंगे कि किस प्रत्याशी को कितना मत मिला। कौन उम्मीदवार किस प्रत्याशी से कितना आगे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें