फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर कांड के सस्वर पाठ से गूंजा मानस पंडाल

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब में श्रीराम चरित मानस पाठ नवाह्न यज्ञ में परिक्रमा करती महलाएं। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ के सातवें दिन श्रीराम दरबार का भव्य शृंगार हुआ। सुंदर कांड के सस्वर पाठ से समूचा मानस पंडाल गुंजायमान रहा। मानस मंडप की परिक्रमा करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। उधर, सीता की खोज में निकले हनुमान के पराक्रम और लंका दहन की कथा सुन श्रोता भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

मंचासीन आचार्यों एवं भक्तों ने श्रीराम दरबार की आरती उतारी। यजमान अजय शुक्ला, माधुरी शुक्ला ने रुद्राभिषेक किया। इसके बाद व्यास महाराज ने भूदेवों के साथ मानस पाठ प्रारंभ कराया। आचार्य सूर्य लाल मिश्र के आचार्यत्व में स्त्री मंडल सहित अन्य भक्तों ने सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। सुंदर कांड पर आधारित कथा में हनुमानजी के लंका प्रस्थान, सुरसा की ओर से बल-बुद्धि की परीक्षा, लंकिनी पर प्रहार, लंका में प्रवेश, हनुमान-विभीषण संवाद, हनुमान जी का अशोक वाटिका में सीता को देखकर दुखी होना और रावण का सीता को भय दिखाना, सीता-हनुमान संवाद, लंका दहन आदि के प्रसंगों पर श्रोता आनंदित हो गए। कथा पीठ से व्यास जी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस में सुंदरकांड एक महत्वपूर्ण कांड हैं, जहां सभी राम भक्तों की आस्था और विश्वास की झलक उनके कृत्यों से मिलती है। इसमें राम भक्त हनुमान का प्रमुख स्थान है। इसके पूर्व रात्रि प्रवचन में गोरखपुर से आए हेमंत तिवारी और जौनपुर से पधारे विद्यार्थी जी ने भरत के चरण पादुका लेकर राज्य का संचालन, जटायु उद्धार की कथा को मार्मिक ढंग से सुनाया। कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय सह मंत्री अमरीश सिंह, रामचरित मानस समिति नवाह्न पाठ के महामंत्री सुशील पाठक, संरक्षक इंद्रदेव सिंह, रतन लाल गर्ग, अयोध्या दुबे, मिठाई लाल सोनी, राकेश त्रिपाठी, सत्य प्रताप सिंह, दीपक केसरवानी, विमलेश पटेल, रविंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें