फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल होता है व्यक्तिगत और पेशेवर मूल्यों का प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिंडाल्को रेणुकूट में मंगलवार को वैल्यू मंथ का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ आदित्य बिड़ला ग्रुप के कोर वैल्यूज की 16वीं वर्षगांठ पर किया गया। कार्यक्रम में हिंडाल्को रेणुकूट क्लस्टर के सीओओ एन नागेश, क्लस्टर एचआर हेड सतीश आनंद, फाइनेंस हेड संजीव राजदेरकर और प्लांट्स हेड बीजे एलेक्जेंडर, जगन्नाथ नायक आदि ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इसमें उन्होंने संस्थागत मूल्यों के महत्व को समझाया। बताया कि मूल्यों का अनुसरण न सिर्फ संस्थान के कार्य में बल्कि नियमित दिनचर्या में बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

सतीश आनंद ने कहा कि हमारे अंदर जो मूल्य हैं वो परिवार और शिक्षा-दीक्षा से आते हैं। व्यक्तिगत और पेशेवर मूल्यों का प्रबंधन मुश्किल होता है, जिसमें हमें उचित सामंजस्य बनाने की आवश्यकता होती है। वहीं एन नागेश ने कहा कि मूल्य हमारी दिनचर्या का हिस्सा हैं। यदि कोई भी अधिकारी योग्यता को लेकर पक्षपात करता है तो वह कभी न्याय नहीं कर सकता। आज के तीव्र प्रतिस्पर्धा के दौर में गति महत्वपूर्ण है और बिना प्रतिबद्धता के मूल्यों का कोई वजूद भी नहीं रह जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें