फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में हुमेलदोहर ने गोंइठा और रन्नू ने मुड़ीसेमर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में आयोजित क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को मेजबान हुमेलदोहर ने गोंइठा की टीम को नौ विकेट से हराकर फाइनल मैच में अपनी भागीदारी पक्की कर ली। वहीं जोरुखाड़ गांव में युवा स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में खेले गए मैच में रन्नू की टीम ने मुड़ीसेमर को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया।
विज्ञापन

पहले मैच में हुमेलदोहर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में उतरी गोंइठा की टीम मात्र 75 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह हुमेलदोहर ने नौ विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। हुमेलदोहर के खिलाड़ी हसन रजा को मैन आफ दी मैच दिया गया। उन्होंने नाबाद 85 रन बनाया और तीन विकेट भी लिया। उधर जोरुखाड़ गांव में आयोजित मैच में मुड़ीसेमर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 42 रन बनाकर आल आउट हो गई। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पबजी क्रिकेट क्लब गौरसिंहा रन्नू की टीम ने आठ विकेट खोकर छह ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर लिया। रन्नू के खिलाड़ी मिथिलेश कुमार को मैन ऑफ दी मैच दिया गया। उन्होंने दो ओवर में चार विकेट लिया और अपनी टीम के लिए 16 रन भी बनाया। अंपायर की भूमिका अजय कुमार एवं विशाल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें