फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रबंधन एकादश को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। रेणुसागर पावर डिवीजन के संयोजन में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट काॅलेज के खेल मैदान में मीडिया इलेवन एवं प्रबंधन एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। प्रबंधन एकादश ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हिंडाल्को रेणुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट केवल बल्ले और गेंद का खेल नहीं, बल्कि यह हमें अनुशासन और टीम वर्क भी सिखाता है।
मुकाबले में मीडिया इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग की। कप्तान अखिलेश भटनागर के नेतृत्व में टीम ने निर्धारित 12 ओवर में बबलू पांडेय के 22, मनोज प्रजापति के 13, जीके मदान के 10 और विक्रम सिंह सोढ़ी के 10 रनों की बदौलत 83 रन बनाए। प्रबंधन एकादश के मनीष जैन, कुमार हर्षवर्धन एवं निखिल जैन ने शानदार गेंदबाजी की। जवाब में प्रबंधन एकादश ने मनीष जैन के 33, कप्तान आशीष पांडेय के 15 और सुधाकर अन्नामलाई के 12 रन की बदौलत 7.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आयोजन में रोहित सक्सेना, राजेश राय, आरके वर्मा, सदानंद पांडेय, हितंबरा रजावत, देवेंद्र राय आदि मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका देवेंद्र त्रिपाठी एवं अनुराग तोमर ने निभाई, जबकि कमेंट्री सदानंद पांडेय ने की। ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें