एनटीपीसी रिहंद परियोजना के आवासीय परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय सभागार में शुक्रवार को 43वी जवाहर लाल नेहरू नेशनल विज्ञान, गणित और पर्यावरणीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रबंधन, आपदा से जुड़े माॅडल जहां आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के माडलों ने भी आकर्षित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि परियोजना के समूह महाप्रबंधक के श्रीधर, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक टीएस राजकुमार ने फीता काटकर एवं दीप जलाकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए एक-एक मॉडल का गहनता से अवलोकन किया। रिसोर्स मैनेजमेंट, औद्योगिक प्रतिष्ठान, कृषि खाद्य सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, मैथमेटिकल फॉर ए क्वालिटी लाइफ आदि विषयों पर प्राथमिक एवं उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों की ओर से तैयार माडल आकर्षण का केंद्र बने रहे। आयोजन में डीके शर्मा, एसएल जैसवार, डॉ. एमएस कुशवाहा, उमाशंकर यादव, अरविंद पांडेय, सीमा सिंह, सीपी पांडेय का योगदान सराहनीय रहा। छात्राओं ने मलयालम लोक नृत्य, कश्मीरी लोक नृत्य आदि मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समापन राष्ट्रगान से हुआ। इससे पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आरके भारती ने सभी का स्वागत किया। संचालन वरिष्ठ हिंदी प्रवक्ता डा. सीजे यादव ने किया। एजीएम सीएसआर एके सिन्हा, एजीएम जीसी पांडेय, एस के मिश्रा, एसीपी बालाकृष्णन, सुभदीप शोम, धनवंतरी चिकित्सालय के सीएमओ राजीव गोयल आदि मौजूद रहे।