फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंसा केबिन मैन का पैर ट्रेन से कटकर हुई मौत

Wed, 27 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 चोपन थाना क्षेत्र के अगोरी रेलवे स्टेशन के पास मारकुंडी-ओबरी रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी नान्हक यादव (55) की मौत की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। रेलवे पटरी से आते समय ट्रेन देख भागते समय पटरी में पैर फंसने से हादसा हुआ। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नान्हक यादव पुत्र स्व. गरीब दास यादव रेलवे में केबिन मैन के पद पर तैनात था। वह सुबह करीब सवा पांच बजे अगोरी रेलवे स्टेशन से आगे मारकुंडी-ओबरी रेलवे क्रासिंग के बीच से काम पर जा रहा था। उसी वक्त त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। वह ट्रेन देख भागने लगा। इस दौरान उसका पैर पटरी में फंस गया, जिससे ट्रेन उनको रौंदती हुई निकल गई। हादसे में उसका एक पैर और हाथ कट कर अलग हो गया। सिर में भी गम्भीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद जीआरपी के साथ ही रेलवे से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि नान्हक यादव अगोरी रेलवे स्टेशन पर केबिन मैन का काम कर रहा था। वह वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त होने वाला था। इस घटना से उसके परिवार वालों  में कोहराम है। उसके परिवार वालों ने बताया कि वह अक्सर रेलवे पटरी पर से ही होकर अगोरी स्टेशन काम पर जाता था लेकिन क्या पता था कि एक दिन             इसी पटरी में पैर फंसने से उसकी मौत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें