फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत, दूसरा घायल

Thu, 12 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव के समीप मंगलवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार शुरू होते ही बंधू (50) की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर ने शंकर (60) को भर्ती कर लिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े सात बजे सेहुआ के पास घोरावल-खलियारी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के करीब नई बाजार की तरफ से रामगढ़ की ओर जा रही एक बाइक की विपरित दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में रामगढ़ की तरफ जा रही बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक बाइक छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों ने सड़क पर छटपटा रहे घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। यहां उपचार शुरू होते ही शहर कोतवाली क्षेत्र के हरथर गांव निवासी बंधू ने दम तोड़ दिया। वहीं सेहुआ गांव निवासी शंकर का उपचार होने के बाद हालत में सुधार हो गया। बुधवार की दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें