फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नब्बे फीसदी आदिवासी को राशन मिलने की उम्मीद

Thu, 12 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
अा‌दिवासी - फोटो : Getty
विज्ञापन
तहसील के दुद्धी, बभनी और म्योरपुर ब्लॉक के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के  नब्बे फीसदी आदिवासी गरीबों को राशन मिलने की उम्मीद जग गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से ऐसे परिवारों को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। एसडीएम दुद्धी डाक्टर विश्राम सिंह की माने तो तहसील क्षेत्र के दुद्धी, म्योरपुर, बभनी  ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र के पात्र गरीब आदिवासी परिवार का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे कराकर  नब्बे फीसदी गरीबों को अनाज दिलाए जाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। बताया कि तहसील क्षेत्र के अत्यधिक गरीबों को इसका लाभ मिले इसके लिए डीएम सीबी सिंह से वार्ता कर इस बाबत रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। गरीबों को  राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्यान्न योजना से जोड़ कर प्रशासनिक अधिकारी हर सम्भव  मदद के लिए कार्य कर रहे हैं। बताया कि इस योजना से  मौजूदा समय में शहरी क्षेत्र के करीब 60 फीसदी लोगों को अनाज मुहैया  कराया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में 75 फीसदी पात्र लोगों को   राशन मिलेगा। कहा कि अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो शीघ्र  ही यहां के आदिवासियों को राशन का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें