फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। थाना क्षेत्र के बजरंगनगर में बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक मानसिक रूप से कमजोर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक अनपरा नगर पंचायत के बजरंगनगर निवासी सुग्रीम गुप्ता (37) बृहस्पतिवार को घर के समीप दोपहर पहाड़ की ओर गए थे। तभी अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस को अवगत कराया। परिजनों ने बताया कि सुग्रीम मानसिक रूप से कमजोर थे। उनकी पत्नी मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाती हैं। मृतक को तीन लड़के व एक लड़की है, जिसमे एक दिव्यांग है। अनपरा थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें