फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिया पर सो रहा अधेड़ नहर में गिरा, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना अंतर्गत सलखन गांव में पुलिय से सोन पंप नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रात्रि में पुलिया पर सोते समय वह नहर में गिर गया। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद शव बरामद होने पर लोग सकते में आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सलखन के बैरहवा टोला निवासी राजकुमार कोल (55) बुधवार की देर रात भोजन करने के बाद घर के पास से गुजरी सोन पंप नहर की ओर गए थे। वह पुलिया पर ही सो गए। सुबह घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पुलिया पर गमछा, माचिस सहित अन्य सामान मिले। शक के आधार पर लोगों ने चोपन थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई गणेश ने सोन पंप नहर को बंद कराया तो नहर के अंदर से शव बरामद हुआ। पुलिया से कुछ दूरी पर शव मिट्टी में फंसा था। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें