फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी के पांच महीने बाद विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली जिले में नवविवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पांच माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चितरंगी थाना अंतर्गत बगदरा चौकी के ग्राम जगमार निवासी बिंदु सिंह गोंड (22) की शादी इसी साल जुलाई में गुलरिहा निवासी रतमनिया गोंड के साथ हुई थी। बिंदु मुंबई में काम करता था। वहां से लौटकर आया तो मंगलवार को वह अपनी पत्नी रतमनिया को उसके मायके ले गया था।
दिन भर अपनी ससुराल में रुकने के बाद देर शाम लगभग 7 बजे बिंदु अपनी पत्नी के साथ घर लौटने लगा। देर शाम लगभग 7.30 बजे नैकहवा कसदा पुलिया के पास रतमनिया का प्रेमी अपने एक अन्य साथी के साथ वहां आया। बिंदु पर लाठी व धारदार हथियार से हमला कर जान ले ली। हत्या के बाद विवाहिता का प्रेमी व उसका साथी मौके से फरार गए। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी ने पहले कुछ लोगों की ओर से हमले की कहानी सुनाई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें